फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच दिनों तक कर्ण नगरी में रहेगी हिंद दी चादर यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हिंदी दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित प्रदेश स्तरीय यात्रा (नगर कीर्तन) कर्ण नगरी में पांच दिन तक रहेगा। इस दौरान गुरुओं से जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों पर यात्रा जाएगी। जिले के शहरी व ग्रामीण मार्गों से गुजरता हुआ नगर कीर्तन माहौल को भी गुरु महिमा के रंग में रंगेगा। 19 नवंबर से 24 नवंबर तक घरौंडा, असंध, करनाल, इंद्री और नीलोखेड़ी उपमंडल से होते हुए कुरुक्षेत्र में प्रवेश करेगा।

नगर कीर्तन के स्वागत व सुरक्षा व्यवस्था आदि के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि यात्रा 19 नवंबर को करनाल जिले में प्रवेश करेगी और 23 नवंबर तक ठहराव के बाद 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र जिले की ओर रवाना होगी। यात्रा के रूट पर स्वच्छ पेयजल, एंबूलेंस व डॉक्टरों की टीम की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


करनाल शहर में यात्रा दो दिन तक रहेगी। पहले दिन निसिंग से हाते हुए लाइन पार क्षेत्र रामनगर, प्रेमनगर और रेलवे रोड से होते हुए पुराना शहर क्षेत्र व प्रमुख बाजारों में नगर कीर्तन रहेगा। वहीं दूसरे दिन डेरा कार से शुरू होकर यात्रा सेक्टरों में भ्रमण के बाद तरावड़ी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा शीशगंज नौंवी पातशाही तरावड़ी में पहुंचेगा। ब्यूरो



ऐसे चलेगी यात्रा

- 19 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब इसराना पानीपत टोल टैक्स से आरंभ होकर घरौंडा विधानसभा के विभिन्न गांवों से होते हुए असंध विधानसभा क्षेत्र के गांव जुंडला में स्थापित गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में रात्रि ठहराव रहेगा।

- 20 नवंबर को जुंडला से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होते हुए असंध शहर डेरा साहिब बड़ा गुरुद्वारा असंध में रात्रि ठहराव होगा।

- 21 नवंबर को यात्रा डेरा साहिब बड़ा गुरुद्वारा असंध से शुरू होकर गुरुद्वारा रोडी साहिब निसिंग में रात्रि ठहराव करेगी।

- 22 नवंबर को गुरुद्वारा रोडी साहिब निसिंग से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए करनाल के रामनगर, प्रेमनगर, हांसी चौक, खंडा चौक, रेस्ट हाऊस चौक, आंबेडकर चौक, गांधी चौक से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, सिविल हस्पताल चौक से कुंजपुरा रोड होते हुए कलंदरी गेट डेरा कार सेवा में रात्रि विश्राम करेगी।
विज्ञापन


- 23 नवंबर को कलंदरी गेट डेरा कार सेवा से शुरू होकर करनाल शहर के विभिन्न स्थानों व गुरुद्वारों से होते हुए गुरुद्वारा शीशगंज नौंवी पातशाही तरावड़ी में रात्रि विश्राम रहेगा।

- 24 नवंबर को गुरुद्वारा शीशगंज नौंवी पातशाही तरावड़ी से आरंभ होकर नीलोखड़ी शहर व विभिन्न गांवों से होते हुए कुरुक्षेत्र में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें