माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ऐ री भाभी बढ़िया सिमा दे सूट, मैं घणे दिना में आई... व कुनबा करे जमीदारा हे मेरा एंडी सासरा.. जैसे प्रसिद्ध गीतों पर विद्यार्थियों ने नृत्य करते हुए धमाल मचाया। मौका था जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हुए वार्षिक उत्सव एवं स्कूल की स्थापना की स्वर्ण जयंती समारोह का।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। हरियाणवी, राजस्थानी और पंजाबी गीतों पर हुई नृत्य की प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों ने धमाल मचाया। इस दौरान वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्याथियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 12वीं से गुरीत, छवि व तमन्ना, 11वीं उन्नति, गायित्री, अक्षिता, साक्षी, दीपिका व मीनू, 10वीं से कुनाल, सलोनी व दिव्या और नौवीं से प्रथा, दीया व राधिका को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल कोमल लाठर ने की। वहीं मुख्यातिथि के रूप में निवर्तमान मेयर रेणू बाला गुप्ता और विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रबंधक वीरेश जैन व ताइक्वांडो कोच सतीश राणा पहुंचे। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ हुआ। नीशा एंड ग्रुप ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत रिद्धि समूह एवं गिरिश और कशिश की जोड़ी की प्रस्तुति से हुआ। इसके अलावा वंदना के समूह ने भी कई प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में अग्निवीर योजना में चयनित हुए दो विद्यार्थियों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मेधावी छात्राओं को मास्टर सतीश राणा ने 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।