फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सताएगी गर्मी... 32 डिग्री पहुंचा पारा, और बढ़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मार्च महीने में मौसम के दो रंग दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को तड़के कोहरा छाया। ठंडक का अहसास हुआ। वहीं दोपहर में तेज गर्मी से पसीने छूटे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। दो दिन में तापमान और चढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को मौसम में एक साथ बदलाव आया। तड़के कोहरे में दृश्यता 30 मीटर रह गई। सुबह करीब नौ बजे धूप निकलने और हवा चलने के बाद कोहरे से राहत मिली। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि वीरवार से आगामी कई दिन बादलों की आवाजाही रह सकती है इससे तापमान में कमी आएगी। तापमान में कमी आने से गेहूं का उत्पादन बढ़ सकता है। उन्होंने वीरवार को बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें