हाइवे का हॉल.... हाइवे से गुजरते वाहन चालक उड़ती धूल से है परेशान, दो पहिया वाहन चालकों को होती
करनाल। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक नवंबर से लागू हो रही नई पाबंदी का असर करनाल से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों और कारोबारियों पर भी पड़ सकता है। दिल्ली में अब बाहर के राज्यों में पंजीकृत बीएस-6 से कम उत्सर्जन मानक वाले पेट्रोल और डीजल वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे में करनाल से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को रवाना होने से पहले अपने वाहन का उत्सर्जन मानक जांचना होगा।
खासकर व्यावसायिक वाहनों के सामने नई चुनौती खड़ी हो सकती है। दिल्ली से सब्जियों की आपूर्ति के अलावा उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल, कृषि यंत्रों और दवाओं के कारोबार में भी दिल्ली का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में पुराने व्यावसायिक वाहनों पर रोक का असर माल की आवाजाही पर पड़ने की आशंका है। एसपी करन गोयल ने इस संदर्भ में निर्देश जारी किए हैं। उनका कहना है सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें, ताकि उन्हें बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।