फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बारिश के कारण बालटाल पर फंसे अमरनाथ यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल और पहलगाम में बारिश के कारण करनाल के यात्री भी फंस गए हैं। लगातार बारिश के कारण वह आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। ऐसे में टेंट वालों ने भी किराये के पैसे बढ़ा दिए हैं। उनसे दोगुना किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन

करनाल से गए अमरनाथ यात्रियों का कहना है कि दो-तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश कब रुकेगी, इसकी सटीक जानकारी नहीं है। यात्रियों का कहना है कि ऐसा ही रहा तो उनके पास पैसे खत्म हो जाएंगे। हालांकि टैक्सी वालों ने कहा कि अगर सरकार यात्रा रद्द करते हैं तो वह पैसा वापस कर देंगे। यात्रियों का कहना है कि यात्रा रोक दी गई है। आगे नहीं जाने दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें