फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सबकी झोलियां भरता है जो मांगो वही मिलता है...

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में पंडित अनिल द्विवेदी ने श्रद्धालुओं से दूध, दही, घी, शहद और शक्कर चढ़ाकर भोले बाबा को स्नान करवाया। वीना सेठ ने, लुट रहा भोले का खजाना लुट रहा रे, सबकी झोलियां भरता है जो मांगो वही मिलता है... भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया।
अनु खट्टर ने, मन हरि ओम हरि ओम गले नाम जपने की आदत बना ले पुण्य तेरा बढे, जब तू सत्संग करें पाप तेरा कटे जब जब तू सेवा करें... भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। सुशील मदान ने, जिसने देखा भोले का जलवा वह मस्ताना हो गया, मेरा दिल दीवाना हो गया... भजन गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरारी बत्रा ने बताया कि सावन मास 11 जुलाई से 10 अगस्त तक रहेगा। कार्यक्रम में डाॅ. आरके सचदेवा, पूर्व प्रधान अशोक मदान, वेद दुआ, चंद्र बत्रा, डॉ. आर सचदेवा, अंजू बाला, अर्चना टक्कर, साई दास अरोड़ा, रविंद्र बत्रा, दविंद्र गुप्ता, विजय बिंदल, सुनैना मदान, प्रधान रविंद्र तनेजा, रेणू और मनी के साथ अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें