फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हथलाना गांव का खेल मैदान की हालत खराब, खिलाड़ी नहीं कर पा रहे अभ्यास

Tue, 07 Oct 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
हथलाना गांव का खेल मैदान की हालत खराब, खिलाड़ी नहीं कर पा रहे अभ्यास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। कस्बा हथलाना गांव के खेल मैदान की हालात खराब है। खिलाड़ी मैदान में अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। कई वर्षों से यहां के मैदान का कार्य अधूरा पड़ा है। बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उग आई हैं। भवन की खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं।
गांव के काफी युवा हरियाणा पुलिस व भारतीय सेना में स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले गांव में कुश्ती के अखाड़े के साथ-साथ खेल मैदान भी सही होता था। अब हालात बिगड़ गए हैं। आज तक भी कोई खेल कोच नियुक्त नहीं किया गया है। मैदान में सुविधाओं का अभाव होने के कारण यहां के खिलाड़ी महंगी निजी अकादमियों में प्रशिक्षण लेने और मुख्य रोड पर दौड़ लगाने के लिए मजबूर है। मैदान में बने ट्रैक पर घास उगी है। गंदगी है। खेल मैदान की सफाई के लिए विभाग की ओर से किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन


नशा करने वाले लोग जुटते हैंखिलाड़ी जगदीप, रिंकू, प्रवीन, रवि, भीम, कर्ण व अश्विनी का कहना है कि इस खेल मैदान के निर्माण के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए। देखरेख व रखरखाव के अभाव में मैदान खराब हो गया है। मैदान में रोशनी की व्यवस्था नहीं। शाम होते ही नशा करने वाले लोगों की भीड़ लग जाती है।मैदान में शराब की खाली बोतलें मिलती हैं।
विज्ञापन


खेल परिसर का करेंगे निरीक्षण

जिला खेल उपनिदेशक राकेश पांडे ने बताया कि ग्रामीण खेल परिसर का टीम बनाकर बहुत जल्द निरीक्षण किया जाएगा। परिसर में जो कमियां होंगी उनको दूर करने के लिए काम किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को सुविधा मिल सके। पीडब्ल्यूडी विभाग को परिसर के निर्माण का संशोधित प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें