फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सर्वोच्च नेता के लिए अभद्र भाषा, शर्म की बात : मनोहर लाल

Sat, 30 Aug 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
72..... पत्रकार वार्ता को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल।
केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद मनोहर लाल ने बिहार में यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहु गांधी की ओर से पीएम मोदी की मां के लिए की गई टिप्पणी पर कहा कि ऐसे लोगों में कोई संस्कार नहीं है, कोई सभ्यता नहीं है, वो क्या बोल रहे हैं, किसके लिए बोल रहे हैं, देश के सर्वोच्च नेता के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल, शर्म की बात है।
शनिवार को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में शामिल होने के लिए शुक्रवार की शाम को क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शताब्दी ट्रेन से करनाल पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर नगर विधायक जगमोहन आनंद व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर सहित भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मनोहर लाल ने पंजाब की मदद के सवाल पर कहा कि मानवता के नाते से किसी भी प्रदेश में अगर संकट आता है तो हमारा दायित्व बनता है कि हम उसकी मदद करें, उस नाते से जो सीएम नायब सैनी ने किया है, हम उनकी सराहना करते हैं। जब भी ऐसा मामला आता है तो संकीर्ण सोच नहीं होनी चाहिए, बल्कि उदार सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान अगर संघ से भाजपा चलती तो अध्यक्ष बनने में इतनी देरी न होती पर उन्होंने कहा कि जो कहा वह सही ही कहा होगा। जॉब फेयर मेले को लेकर उन्होंने कहा कि युवाओं को काम मिले, चाहे वो अपना करें, चाहे वो फैक्टरी में जाएं, हमारा दायित्व बनता उनका योगदान करें और उनका प्रोत्साहन करें। लाडो लक्ष्मी योजना हमारे संकल्प पत्र में थी कि गरीब महिलाओं को 2100 रुपये प्रति महीना में दिया जाएगा। इस महीने से उसका रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा, अगले महीने से योजना सिरे चढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी में भूस्खलन पर बोले कि जिन लोगों की जान गई है उस पर मैं दुख प्रकट करता हूं। दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत के करनाल ठहराव की मांग पर कहा कि इस विषय पर रेल मंत्री से बात करेंगे, संभव होगा तो देखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें