फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत: रिटायर्ड फौजी ने विवाद को लेकर मारी गोली, स्टोर में काम करता था प्रदीप

Mon, 20 Oct 2025 09:26 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, करनाल

सार

हरियाणा के युवक की अमेरिका में गोली लगने से मौत हो गई। युवक एक स्टोर में काम करता था जहां किसी विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने सरकार से शव को भारत लाने की अपील की है। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब डेढ़ वर्ष पहले 40 लाख रुपये कर्ज लेकर अमेरिका गए गांव हथलाना के प्रदीप की पोर्टलैंड-वाशिंगटन बॉर्डर के पास एक स्टोर में गोली लगने से मौत हो गई। दिवाली और भैयादूज की खुशियों के बीच प्रदीप के घर में मौत की खबर आने से मातम पसर गया। दो सगी व चार चचेरी बहनों का प्रदीप इकलौता भाई था।
विज्ञापन


प्रदीप ने अगले साल दिवाली पर आने का किया था वादा

प्रदीप की शुक्रवार की रात को अंतिम बार परिवार के साथ बात हुई थी। उसने अगले साल दिवाली पर घर आने का वादा किया था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने सरकार से बेटे के शव को वापस लाने की गुहार लगाई है। प्रदीप की पत्नी रोमी ने बताया कि उन्हें शनिवार को अमेरिका में रह रहे भाई का कॉल आया था कि प्रदीप की गोली लगने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि जिस स्टोर पर प्रदीप काम कर रहा था, वहां एक रिटायर्ड फौजी ने किसी बात को लेकर प्रदीप पर फायरिंग कर दी थी।

गोली लगने से प्रदीप की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी रिटायर्ड फौजी ने खुद को भी गोली मार ली थी। उन्होंने बताया कि प्रदीप करीब डेढ़ साल पहले अमेरिका गया था। करीब 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें