फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री बोले - पहले से ज्वाइन ड्राइवरों की सीटें पर वेटिंग पात्रों को लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हैवी ड्राइवर व्हीकल भर्ती की पहली सूची के विभन्न कैटेगिरी के 30 पात्रों का दूसरी लिस्ट की जनरल कैटेगिरी में भी नाम आने वालों के स्थान पर वेटिंग में शामिल पात्र अपने को इस सूची में उनको शामिल करने की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले। पात्रों की सुनने के बाद परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा कि कर्ण लेख पर प्रदेश भी जीएम से बसों की संख्या, ड्राइवर और कंडक्टरों की कमियों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी है। स्टाफ को एक सप्ताह में पूरा कर दिया जाएगा। इसके लिए परिणाम के बचे हुए पात्रों को जल्द ही ज्वाइनिंग करवाई जाएगी। सीटों के इस अंतर को पूरा करने के लिए वेटिंग पात्रों को लिया जाएगा। पात्रों ने इससे पहले 29 नवंबर को करनाल के पंचायत भवन में लगे खुले दरबार में सीएम मनोहर लाल के सामने मामले को रखवाकर पूरा करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

वेटिंग पात्रों ने बताया कि विज्ञापन 4/2017 कैटेगिरी नंबर-1 हैवी ड्राइवर व्हीकल भर्ती का मार्च 2018 में 2038 पदों में से 1530 पदों का परिणाम घोषित हुआ था। इसमें जनरल कैटेगिरी के 734 में से 634 पदों की कट ऑफ 129 पर रुकी थी। एससी कट ऑफ 91, बीसीए कट ऑफ 107, बीसीबी कटऑफ 117, ईएसएम जनरल कटऑफ 88 और स्पेशल परिणाम में 174 पदों पर ईबीपीजीसी की कट ऑफ 100 पर रही थी, यानी जनरल में फाइट करने के बाद जो बचे वे अपनी-अपनी कैटगिरी में परिणाम के बाद ज्वाइन कर गए। कोर्ट होने के कारण विभिन्न कैटेगिरी की 225 सीटों का रिजल्ट रोक लिया था।
ज्वाइनिंग वालों का भी आया दूसरी सूची में नंबर
माननीय हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद हरियाणा भर्ती चयन आयोग ने दूसरी और अंतिम सूची का परिणाम जारी किया। इसमें जनरल कैटेगिरी की कट ऑफ 128 पर आकर रुकी। इस सूची में जनरल कैटेगिरी के 100 पात्रों का परिणाम घोषित किया। इनमें से 30 पात्रों ने पहले ही ज्वाइन किया हुआ है।
विज्ञापन

कैटेगिरी पात्र
ईएसएम जनरल 5
ईबीपीजीसी 5
बीसीबी 12
एससी 1
बीसीए 7
मई 2017 में निकली थी भर्ती
हरियाणा परिवहन विभाग के लिए एचएसएससी ने मई 2017 में 2038 हैवी व्हीकल ड्राइवर पदों पर भर्ती निकाली थी। जनरल के 734, एससी के 345, बीसीए के 264, बीसीबी के 143, ईबीपीजी के 184, ईएसएम जनरल के 143, ईएसएम एससी के 41, ईएसएम बीसीए के 41, ईएसएम बीसीबी के 61, ओएसपी कोटे के 82 पद शामिल थे। लिखित परीक्षा, चालक दक्षता टेस्ट और इंटरव्यू लेने के बाद मार्च 2018 में 1530 पदों का परिणाम घोषित किया। मई महीने तक ज्वाइनिंग करवा दी गई। इसके बाद अगस्त में ईबीपीजी के 174 पदों को परिणाम घोषित किया। कोर्ट के आदेश के बाद तीन जून 2019 को बची हुई 223 पदों का परिणाम घोषित हुआ, पर अभी तक ज्वाइनिंग तक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें