फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमला गांव में किसानों को हुए फसली नुकसान का मुआवजा देगी हरियाणा सरकार

Wed, 13 Jan 2021 01:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
फसलों का मुआवजा देगी सरकार।
विज्ञापन

करनाल के कैमला में किसान महापंचायत के दौरान आंदोलनकारियों की वजह से फसलों को हुए नुकसान का सरकार मुआवजा देगी। सोमवार को प्रशासन ने सभास्थल के समीप व अन्य खेतों में जहां भी नुकसान हुआ उसकी सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। तहसीलदार रमेश अरोड़ा टीम के साथ गांव पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने टूटे उपकरणों, सामान व कुचली फसलों का निरीक्षण किया। अधिकारी के अनुसार हेलीपैड के समीप करीब तीन एकड़ फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। बाकी फसल की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मंगलवार तक गिरदावरी का काम पूरा होने की उम्मीद है। अमर उजाला ने आंदोलन के दौरान फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर स्थानीय प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और नुकसान के आंकलन के लिए सर्वे शुरू कर दिया।

रविवार को बड़ी संख्या में आंदोलनकारी किसान सीएम की किसान महापंचायत का विरोध करने घरौंडा के आउटर नाके से खेतों में गढ़ी मुलतान गांव की ओर पैदल निकल पड़े थे। पुलिस की टीमें उनके पीछे आंसू गैस के गोले दागकर उनकी घेराबंदी में जुटी थी। आगे-आगे किसान और पीछे-पीछे पुलिस। इस दौरान कई जगह घरौंडा, गढ़ी मुलतान व कैमला गांव में फसलें पांवों तले कुचली गई। विधायक हरविंद्र कल्याण ने नुकसान के मुआवजे के लिए उपायुक्त निशांत कुमार यादव से चर्चा की। उसके बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

10 जनवरी को कैमला में किसान पंचायत में हुई उपकरणों की तोड़फोड़ के साथ-साथ कुचली गई फसलों का आंकलन करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को फसलों की गिरदावरी का काम पूरा हो जाएगा। पूरी रिपोर्ट तैयार कर जिला उपायुक्त को सौंपी जाएगी। - तहसीलदार रमेश अरोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें