फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगसीना के रूपेंद्र ने रोशन किया हरियाणा का नाम

Sun, 17 Nov 2013 09:49 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा के गांव गगसीना के छोरे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेफ खेलों की दूसरी जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर गांव व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


गांव पहुंचने पर हरियाणा कराटे संघ के प्रदेशाध्यक्ष रघबीर संधू व ग्रामीणों ने रूपेंद्र संधू का काफिले व फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। रूपेंद्र ने अपनी जीत का श्रेय अपने परिजनों, टीचर व दोस्तों को दिया है। रूपेंद्र का सपना है कि वह ओलंपिक में भी अपने देश का नाम रोशन करे।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य जीतकर लौटे रूपेंद्र को ग्रामीण मोटरसाइकिलों के काफिले के  साथ गांव में लेकर आए और फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। रूपेंद्र को खुली जीप में दादा काला मेहर पर लेकर आए, जहां पर रूपेंद्र ने दादा काला मेहर पर श्रद्धापूर्वक माथा टेका। झारखंड के रांची में 10 से 12 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय साउथ एशियन सेफ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में आठ देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें गगसीना के रूपेंद्र संधू ने एथलेटिक (हाई जंप) में 204 सेंटीमीटर ऊंची छलांग लगाई और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद हरियाणा कराटे संघ के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस नेता रघबीर संधू ने रूपेंद्र को सम्मानित किया और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। रूपेंद्र संधू ने अपनी जीत का श्रेय अपने परिजनों, टीचरों और दोस्तों को दिया है।

रूपेंद्र का कहना है कि उसने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया और कांस्य जीता। उन्होंने दुख जताया कि वे थोड़े से अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए लेकिन अब रूपेंद्र और अधिक कड़ी मेहनत के साथ आने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे और देश को स्वर्ण पदक दिलाकर नाम रोशन करेंगे। अब जोरशोर से ओलंपिक प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करने की तैयारियाें में जुटेंगे।

हरियाणा कराटे संघ के प्रदेशाध्यक्ष रघबीर संधू ने रूपेंद्र को सम्मानित करते हुए कहा कि रूपेंद्र ने घरौंडा का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की खेल नीतियों की सराहना की और मुख्यमंत्री के हाथों से रूपेंद्र को सम्मानित करवाने की बात कही।

रूपेंद्र की इस जीत पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। गांव के सरपंच एवं खेल कमेटी ने भी रूपेंद्र को सम्मानित किया। मौके पर राजकुमार शर्मा, बबलू मास्टर, बलकार संधू, जसबीर संधू, रामपाल संधू, जगबीर संधू, जरनैल, जगमेल, बलवान मास्टर, जयसिंह, गुरमीत, सोमबीर, सुरजीत, देवेंद्र संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें