फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: भाजपा सांसद की अपील, कोरोना के आपातकाल में अपना आंदोलन स्थगित कर दें किसान

Mon, 24 May 2021 03:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)

सार

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि कोरोना के इस आपातकाल में सभी राजनीतिक संगठनों को एकजुट होकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
करनाल के सांसद संजय भाटिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों के विरोध में लगभग छह माह से किसान हरियाणा-दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कोरोना काल में भी प्रदर्शन जारी है। करनाल के भाजपा सांसद संजय भाटिया ने किसानों से अपील की है कि वे कोरोना के इस आपातकाल में अपना आंदोलन स्थगित कर दें। 

विज्ञापन


भाटिया ने कहा कि कोरोना के इस आपातकाल में सभी राजनीतिक संगठनों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। यह समय मानवता की मदद का है न कि राजनीति करने का। किसान आंदोलन के मामले पर उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में तो शत्रु देश पाकिस्तान भी सीजफायर कर देता है। किसानों को चाहिए कि  वह कोरोना के इस आपातकाल में अपना आंदोलन स्थगित कर दें। सब कुछ ठीक होने के बाद वे अपना आंदोलन कर सकते हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है।


सांसद भाटिया लघु सचिवालय में संजीवनी परियोजना की शुरुआत के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में करनाल के लिए संजीवनी परियोजना की शुरुआत की है। स्वस्थ करनाल बनेगा मिसाल थीम पर शुरू हुई योजना में कोविड-19 के मरीजों को अनेक सुविधाएं मिलेंगी। बाद में इस योजना को प्रदेश भर में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें