फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियां, हादसों ने छीनी चार जिंदगियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हर तरफ दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थी, रंगीन आतिशबाजी और लाइटों से घर-बाजार रोशन थे, मिठाई और पकवान बांटे जा रहे थे। लेकिन चार घरों की खुशियां मातम में बदल गईं। क्योंकि दिवाली के त्योहार पर चार सड़क हादसों में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों की शिकायत पर वाहनों चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस-1
सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
मंगल कॉलोनी से सेक्टर-4 की तरफ जा रहे एक राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कौल, ढांड जिला कैथल निवासी मनीष कुमार ने शहर थाना पुलिस को बताया कि वह पब्लिक हेल्थ कुरुक्षेत्र में नौकरी करता है। 24 अक्तूबर को करीब साढ़े चार बजे फोन आया कि सुभाष वासी चांद सराय, मंगल कॉलोनी करनाल का सेक्टर-4 टी प्वाइंट, जीटी रोड शराब ठेका के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। इलाज के लिए उसे नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। वह ट्रामा सेंटर पहुंचा तो डॉक्टर ने बताया कि सुभाष की मौत हो गई है। मृतक के ममेरे भाई ने बताया कि उसकी बुआ का बेटा सुभाष अपने निजी काम से मंगल कॉलोनी से सेक्टर- 4 की तरफ जा रहा था। जब सड़क पार करने लगा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
केस-2
सड़क किनारे खड़ी पिकअप से भिड़ी बाइक
सड़क किनारे खड़ी पिकअप में एक बाइक टकरा गई। जिसमें घायल बाइक सवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रंबा निवासी राज कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 23 अक्तूबर की शाम गांव से साइकिल पर करनाल जा रहा था। उसके बाद उसका चचेरा भाई मनजीत, रोहित व मुस्कान बाइक पर करनाल जा रहे थे। जब वे शाम करीब चार बजे झिंझाड़ी अड्डे के पास पुल के ऊपर पहुंचे तो एक महेंद्रा पिकअप सड़क पर बिना किसी सिग्नल के खड़ी थी। जिसमें उसके चचेरे भाई की मोटरसाइकिल जा टकराई। टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। उसने राहगीरों की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसके चचेरे भाई को मृत घोषित कर दिया।
केस-3
ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला
पिगली से नरुखेड़ी सड़क पर ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रागंडान निवासी संदीप ने मूनक थाना पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई विनोद करनाल राइस मिल में नौकरी करता था। वह रोज की तरह 23 अक्तूबर की सुबह मोटरसाइकिल पर ड्यूटी गया था, लेकिन रात को घर नहीं आया। 24 अक्तूबर को उन्हें पता चला कि विनोद का पिगली से नरुखेड़ी आते समय पिगली-नरुखेड़ी रोड पर एक्सीडेंट हो गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़की और एक लड़का है। जिनके सिर से पिता का साया उठा चुका है।
विज्ञापन

केस-4
बाइक की टक्कर से गई जान
गांव मोहिदीनपुर के पास एक बाइक सवार ने एक अन्य बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। गांव मोहिदीनपुर निवासी नीरज कुमार ने सदर थाना पुलिस को बताया कि 24 अक्तूबर को वह अपनी माता कैलाशो देवी को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर दवाई दिलवाने के लिए पने गांव से नगला चौक जा रहा था। दोपहर 12:30 बजे संदीप कुमार वासी मोहिदीनपुर के डेरे के पास पहुंचे तो एक अन्य बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह और उसकी माता सड़क पर जा गिरे। वह माता को थ्री व्हीलर में इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन उसकी माता की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें