फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन दवा बेचने की आड़ में 89 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। गांव पुंडरी निवासी एक युवक से ऑनलाइन दवाई की आड़ में 89 हजार रुपये की धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दवा विक्रेता कंपनी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुंडरी निवासी अमित किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उसके दोस्त ने उसे एक दवाई कंपनी का नंबर दिया था और उसकी बात किसी डॉक्टर आरके जोशी के साथ हुई थी। उसने संबंधित नंबर पर बात करके दवाई का ऑर्डर किया। दवा की कीमत साढ़े पंद्रह हजार रुपये थी। उसने बीती 23 मार्च को संबंधित नंबर पर पेमेंट पे फोन से कर दी। 29 मार्च को उसे दवाई मिल गई लेकिन डॉक्टर ने उसे दवाई लेने का तरीका नहीं बताया। बाद में उसने फिर कॉल किया और दवा लेने का तरीका पूछा तो डॉक्टर ने बताया कि दवा लेने के लिए एक मशीन लेनी होगी। उसके बाद ही दवा का सेवन करना है। पुलिस ने बताया कि मॉडल टाउन दिल्ली के जोशी दिव्य प्राश आयुर्वेद के डॉ. आरके जोशी के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी की शिकायत मिली थी। मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित अमित को उसके साथ हुए धोखे के बारे में नहीं पता था। अमित ने बताया कि 17 अप्रैल को उसके पास किसी एडवोकेट एसके त्यागी के नाम से कॉल आई और कहा कि उस पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है और कंपनी वालों से बात कर ले, वरना पुलिस से उठवा देंगे। अमित ने बताया है कि उसने डॉक्टर आर.के जोशी को फोन किया। उसने बताया कि उसके सीनियर ने रिपोर्ट की होगी तो उसने मुझे कहा कि वह बात कर लेता है, वह मशीन के पैसे और भेज दे। डॉक्टर ने उसे किसी राजबाला खत्री का नंबर दिया। जिसके बाद उसने 17 से 19 अप्रैल के बीच किश्तों में साढ़े बाइस हजार रुपये अकाउंट में जमा करवा दिए।
विज्ञापन

अब तक अमित 38 हजार रुपये कंपनी को दे चुका था। 15 दिन तक दवा का सेवन किया लेकिन कोई फर्क नहीं लगा। जिसके बाद उसने कंपनी को कॉल किया। आरके जोशी ने कहा कि वे उसके पैसे रिफंड करवा देंगे। जिसके बाद उसने टोटल रुपये की डिटेल मांगी और 8900 रुपये फाइल चार्ज के मांगे। अमित ने 26 मई को वह पैसे भी भेज दिए और कहा कि ये सभी पैसे निकलवाने के लिए टोटल 65 हजार रुपये होना चाहिए। इसके बाद फिर 10,100 रुपये, फिर 7 हजार रुपये और जीएसटी नंबर न होने की एवज में 21 हजार रुपये मांगे। अमित ने सारे रुपये भेज दिए। इसके बाद डॉलर में एक्सचेंज करवाने के लिए चार हजार रुपये मांगे। तब उसे समझ में आया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें