फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खुश होंगे हनुमान राम-राम किये जा... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 13 Oct 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। वार्ड-सात स्थित राम मंदिर धाम में हनुमान जयंती महोत्सव का रविवार को दूसरा दिन रहा। इस दौरान खुश होंगे हनुमान राम राम किये जा..., रामजी के साथ जो हनुमान न होते.., पार ना लगोगे श्रीराम के बिना... भजन गाए।
सनातन धर्म राम मंदिर सभा और वार्ड- सात के भारतीय महावीर दल की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी का राम मंदिर से शुभारंभ होकर सेक्टर-24 से निकालकर राम मंदिर में समापन हुआ। इस दौरान भजन गायक रवि आहुजा, पंकज आहुजा, हिमांशु शर्मा और जवाहर जुनेजा ने हनुमान के मधुर धुन में भजन गाए। महिला मंडली और श्रद्धालुओं ने सामूहिक नृत्य किया।
विज्ञापन

महावीर दल के प्रधान विजय सहगल ने बताया कि प्रभातफेरी कार्यक्रम वार्ड-सात स्थित राम मंदिर धाम में हनुमान जयंती 19 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान सुबह छह बजे प्रभातफेरी का मंदिर से शुभारंभ होकर मंदिर में आकर समापन होगा। रविवार सुबह छह बजे प्रभातफेरी राम मंदिर से शुरू हुई जो सेक्टर-24 में से निकाली गई फिर सनौली रोड से मंदिर में पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने छोले-कुल्चे, सैंडविच आदि का भोग लगाया। भजन गायकों ने हनुमान लला को रिझाने की कोशिश की। इस अवसर पर मोनू रामदेव, हरीश, गणपत खुराना, कमलेश नारंग, ईशा, गौरव रामदेव व मोहित आहुजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें