फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिजली के लटकते तारों ने लील ली युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंजपुरा। खेत की तरफ जा रहे तीन बहनों के इकलौते भाई की गांव में तालाब के पास करंट प्रवाहित लटकते बिजली की तारों की चपेट में आने पर मौत हो गई। घटना वीरवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। मृतक की करीब एक साल पूर्व शादी हुई थी। ग्रामीण इस घटना को बिजली निगम की लापरवाही का परिणाम मान रहे हैं।
विज्ञापन


गांव का 26 वर्षीय युवक मोहित एक फैक्ट्री में कार्य करता था। वह दोपहर बाद घर से खेतों की तरफ जा रहा था। रास्ते में गांव की पूर्व दिशा में तालाब के नजदीक लोहे के खंभे पास नीचे लटक रही बिजली की तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही बेसुध होकर गिर गया। उसके बाद परिजन एवं ग्रामीण उसे कुंजपुरा अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जिस पर परिजन शव को घर ले आए।

परिवार के इकलौते बेटे की मौत पर घर में मातम का माहौल है। इसी दौरान मृतक के परिजनों का आभास हुआ कि मोहित की सांसे चल रही हैं। इसके बाद उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे दोबारा चेक करके बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। करीब एक साल पूर्व मोहित की शादी हुई थी। पत्नी सात माह की गर्भवती है। ग्रामीणों ने बताया कि मोहित मेहनत कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मोहित अपनी अविवाहित बहन की शादी के करने की तैयारी में था लेकिन इससे पूर्व ही मौत ने उसे अपने आगोश में ले लिया। थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि मामले में सामान्य कार्रवाई की गई है। जांच अधिकारी सुल्तान ने मृतक की बहन अंजू के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



17jjrp17- शहर में घने कोहरे से गुजरते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें