सरकार ने अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों व सरकारी
कार्यालयों पर सीसीटीवी लगवाने के निर्देश जारी कर रखे हैं, लेकिन
पीडब्लूडी रेस्ट हाउस पर आज तक सीसीटीवी कमरे नहीं लगवाए गए। अगर रेस्ट
हाउस सीसीटीवी कमरे होते तो इस प्रकार की घटना को अंजाम नहीं दिया जाता।
लोगाें ने रेस्ट हाउस पर सीसीटीवी लगवाने की मांग की है। आठ मई को रेस्ट
हाउस पर एक विवाहिता के साथ रोहतक निवासी एक युवक ने दुराचार किया था।
रेस्ट हाउस के चौकीदार का कहना है कि घटना के दिन कार में आने वाले युवक के
साथ कोई महिला नहीं थी।
अगर रेस्ट हाउस ने सीसीटीवी लगे होते तो पुलिस व
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मामले का पटाक्षेप करने में जद्दोजहद
नहीं करनी पड़ती। सरकार ने किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी सरकारी
कार्यालयों में सीसीटीवी लगवाने के निर्देश जारी किए हैं, लेकिन लोक
निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आज तक भी रेस्ट हाउस पर सीसीटीवी नहीं
लगवाए हैं।