फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल मोरमाजरा में स्थापित होगी खेल नर्सरी!

Sun, 09 Feb 2014 12:02 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने शनिवार को गुरुकुल मोरमाजरा में चार करोड़ की लागत से बने कॉलेज भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हर अभिभावक लड़काें की अपेक्षा अपनी लड़कियों को उच्च शिक्षा देना चाह रहा है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा छात्रों का भविष्य सुधरता है। यहां पहुंचने पर समिति के प्रधान दलीप सिंह, संस्था के संस्थापक बृजेेंद्र मान ने उनका स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं को कहा कि उन्हें एक छोटे से गांव में पूर्व मंत्री स्वर्गीय तेजेंद्र पाल मान द्वारा शुरू किए गए गई शिक्षण संस्थान में पढ़ रही लड़कियों को देखकर काफी खुशी हुई। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के भविष्य को नेता नहीं, बल्कि शिक्षक बनाते हैं।

उन्होंने उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुकुल की छात्राएं जिस तरह के सुखद वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं, वह ओलंपिक खेलों में भी अवश्य अपने गांव का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने समारोह में मौजूद सांसद डा. अरविंद शर्मा के बारे में कहा कि वह प्रदेश व केंद्र में क्षेत्र की आवाज को प्रमुखता से उठाते हैं।
विज्ञापन


 कई समस्याएं पूरी भी हुई हैं। केंद्रीय मंत्री ने गुरुकुल की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि वह और सांसद डा. अरविंद शर्मा स्पोर्ट्स ऑफ अथॉरिटी से मोरमाजरा गुरुकुल में खेल नर्सरी की स्थापना करवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। गृह राज्यमंत्री ने छात्राओं को उत्कृष्ट कार्यों करने के लिए सम्मानित किया।

गुरुकुल को महिला यूनिवर्सिटी बनाने की मांग
सांसद डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय तेजी मान ने इस गुरुकुल की स्थापना मात्र दो कमरों से की थी। जोकि प्रदेश की जनता एवं अन्य संस्थाओं के समक्ष एक उदाहरण है। सांसद ने इसकी की महता पर जोर देते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा के समक्ष मोरमाजरा को खानपुर की तरह महिला यूनिवर्सिटी बनाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन


उन्हें उम्मीद है कि सरकार इसे यूनिवर्सिटी का दर्जा देगी। इस मौके पर सांसद ने गुरुकुल संस्था के आग्रह पर पांच लाख रुपये की धनराशि का अनुदान देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम संयोजक बृजेंद्र मान ने कहा उनका पांच लाख रुपये की राशि देने पर आभार प्रकट किया। मौके पर एसडीएम विक्रम मलिक, बीडीपीओ प्रेम सिंह, डीएसपी  श्यामलाल कौशिक सहित अन्य अधिकारी और संस्था के पदाधिकारी जगत सिंह मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें