- आईसीएसई का परीक्षा परिणाम जारी, बोर्ड से मान्यता प्राप्त जिले के एकमात्र आदर्श स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
- 26 विद्यार्थियों के 90 प्रतिशत और 63 के 80 फीसदी से अधिक अंक
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आईसीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जिले का परिणाम शानदार रहा है। कक्षा 12वीं में गुरसेवक और 10वीं में जेनिफर ने टॉप किया है।
करनाल में आईसीएसई का एकमात्र आदर्श स्कूल है। जिसके सभी विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। इस उपलब्धि से स्कूल में भी खुशी का माहौल है। निदेशक मनसिमर सिंह और संयुक्त निदेशक एना ने बताया कि कक्षा 10वीं में कुल 165 और 12वीं में 99 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी विद्यार्थी परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। 26 विद्यार्थियों के 90 प्रतिशत और 63 के 80 फीसदी से अधिक अंक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
ये हैं टॉप-10 विद्यार्थी
- कक्षा 12वीं : गुरसेवक ने 97 प्रतिशत, कनिका के 96, सक्षम 95, स्नेहप्रीत ने 94, कशिश 93.8, हरजी सिंह 93.3, अर्पणदीप 93, राशि और रिया 92.5, अगमजोत 92.3, अंशुल, नैंसी, भूमि, दिव्य चौहा ने 92 और लविशा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
- कक्षा 10वीं : जेनिफर ने 95.2, वर्णिका 95, हिमांशु और भव्या 94, वंशिका 93.2, रिद्धि 92, कीर्ति 91.2, नितिन पंवार, कशिश 91, मोक्षित 90.4 और पूर्वशी के 90 प्रतिशत अंक रहे।