फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurpreet used to take heroin in exchange for delivering explosives, used to supply in Punjab

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला पुलिस बठिंडा जेल में बंद राजबीर को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है। क्योंकि राजबीर ने ही जेल में पकड़े गए आतंकी गुरप्रीत को हरविंद्र सिंह उर्फ रिंदा से एप के माध्यम से संपर्क कराया था। फिलहाल राजबीर हत्या के मामले में जेल में बंद है। ये हरविंद्र सिंह रिंदा का पंजाब में दायां हाथ बताया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि राजबीर से अहम जानकारी हासिल हो सकती है।
आरसी, क्रेडिट कार्ड और बैंक खातों की भी हो रही जांच
पुलिस ने आतंकियों की इनोवा कार से आरसी, क्रेडिट कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए है। पुलिस इनकी भी जांच करा रही है कि आखिर क्रेडिट कार्ड किसके हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए आतंकियों के बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं, इनके खातों में कितने रुपये हैं और वह कहां-कहां से कब-कब आए हुए हैं।
विज्ञापन

फोन को 40 से 50 किलोमीटर पहले ही बंद कर देते थे
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि जब ये आतंकी विस्फोटक सामग्री को लोकेशन पर लेकर जाते थे तो उससे करीब 40 किलोमीटर पहले ही अपने मोबाइल को बंद कर लेते थे। मोबाइल बंद करने के लिए आतंकी हरविंद्र सिंह रिंदा ने ही गुरप्रीत को कहा था।
टोल पर भी फुटेज ली जा रही है
आतंकी फिरोजपुर से विस्फोटक सामग्री लेकर किन-किन रास्तों से आए थे। पुलिस की एक टीम यह भी जांच कर रही है और रास्ते में पड़ने वाले टोल टैक्स से भी फुटेज बरामद कर रही है। शंभू बार्ड के टोल टैक्स से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली है।
विज्ञापन

दिल्ली में भी रुके थे आरोपी
सूत्रों को कहना है कि जब आरोपी विस्फोटक सामग्री को सप्लाई करने जाते थे तो वह दिल्ली में रुकते थे। इस कारण दिल्ली की पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है कि आरोपी किस-किस जगह ठहरते थे, वहां किन-किन लोगों के साथ आतंकियों के संपर्क थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें