शाहाबाद में जीटी रोड पर मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निकट गैस
टैंकर को ओवरटेक करते समय तीन वाहन आपस में भिड़ गए। सौभाग्यवश बड़ा हादसा
नहीं हो सका।
गौरतलब है कि जीटी रोड पर स्थित मीरी अस्पताल के निकट
एक कार ने गैस टैंकर को ओवरटेक किया था और इसी बीच बस, टैंकर और कार की
भिड़ंत हो गई।
सौभाग्यवश उस समय तीनों वाहनों की गति काफी धीमी थी।
उक्त तीन वाहनों के भिड़ने से जीटी रोड पर जाम लग गया, लेकिन एचटेट
परीक्षा के चलते जीटी रोड पर तैनात पुलिस ने तत्काल ट्रैफिक व्यवस्था को
सुचारु कर दिया।
शाहाबाद के एसएचओ दयाल चंद के अनुसार इस हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ और न ही किसी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।