करनाल। दिवाली से पहले बिना अनुमति के लगाए गए ग्रीन पटाखों के स्टॉलों पर प्रशासन ने कार्रवाई की। शनिवार सुबह शहर में निर्धारित दो स्थानों पर पटाखों के स्टॉल लगा दिए गए। पुलिस और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की संयुक्त टीम इन अवैध स्टॉलों को हटवा दिया।
शनिवार की दोपहर बाद प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 50 विक्रेताओं को ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति दी गई। शाम को नगर निगम के पीछे कोर्ट के पास हुडा मैदान में 25 वैध स्टॉल लगाए गए। शेष 25 स्टॉल को नगर निगम कार्यालय के सामने मॉल के पास स्थापित किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल ग्रीन पटाखों की ही बिक्री की जा सकेगी और हर स्टॉल पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। बिना अनुमति स्टॉल लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। ब्यूरो