करनाल। जिले में शनिवार को डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। अब तक 130 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग शहरी व ग्रामीण टीमों ने शनिवार को 8,240 घरों में लार्वा की जांच की गई। इनमें से 124 घरों में डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला। 77 मकानों के मालिक को नोटिस थमाया गया है। विभाग ने शनिवार को 155 लोगों के डेंगू की जांच के लिए नमूने लिए। संवाद