संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र को सुंदर बनाने के लिए मेयर रेणु बाला गुप्ता ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था। सोमवार को निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में यहां की बदहाल स्थिति पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र का मौका मुआयना कर खर्च का आकलन तैयार किया जाए और जल्द सुधार किए जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
मेयर ने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि ग्रीन बेल्ट एरिया को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाए। उन्होंने बताया कि यहां के पार्क गंदगी से अटे हुए हैं। पार्कों के पास बने शौचालय बेहद खराब हैं। टयूबवेल खराब होने के कारण जलापूर्ति न होने से पौधे सूख रहे हैं।