फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने ग्रीस बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने शुक्रवार को चांद सराय स्थित वैष्णवी पेट्रो केमिकल ग्रीस बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां दूसरी कंपनी के नाम से ग्रीस बनाया जा रहा था। टीम ने फैक्ट्री को सील कर फैक्टरी संचालक के खिलाफ सिटी थाना में केस दर्ज करा दिया है। एसआई राम मेहर की अगुवाई में वाणिज्य विभाग के सहायक निदेशक सचिन कुमार और उद्योग विस्तार अधिकारी शमशेर सिंह की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर वैष्णवी पेट्रो कैमिकल्स चांद सराय जुंडला गेट स्थित गोदाम पर रेड की। जहां मुनीष गुप्ता निवासी मिठन मोहल्ला मिले। वहां जांच के दौरान रेड जेल, हसिस ग्रीस, कैल्शियम ग्रीस के ड्रम मिले। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के ऑयल जैसे व्हाइट ऑयल, रिफाइंड ऑयल, काला तेल, बेस ऑयल, रबर प्रोसेस ऑयल, ट्रांसफर ऑयल भी ड्रमों में मिले। इसके अलावा गोदाम में कई प्रकार के कागज के लेबल, टसकोन रेड जेल, टसकोन हेयर ऑयल, वेल्वोमेक्स रेड जेल व विभिन्न मार्का की खाली बनिरया व ढक्कन, अलग-अलग मार्का की तैयार ग्रीस की पैकिंग व अन्य लुब्रीकेंटस की अलग-अलग मार्का की पैकिंग मिली। फैक्ट्री मालिक न फर्म का लाइसेंस न किसी ट्रेडमार्क के दस्तावेज पेश कर सका। टीम ने अलग-अलग दो ड्रमों से तेल, दो लोहे की पैकिंग में नमूना लिया व ग्रीस के तीन अलग-अलग ड्रमों से तीन अलग-अलग डिब्बियों में नमूने लिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने वीरवार को चांद सराय स्थित एक ग्रीस बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। वहां पर धोखाधड़ी मिलने पर उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-संदीप कुमार सिटी थाना प्रभारी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें