संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दिल्ली का एक्यूआई 441 तक पहुंचने पर ग्रैप चार की शर्तें लागू कर दी गई हैं। जिसमें शिक्षण संस्था बंद करन के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बच्चों, बुजुर्गों, सांस के रोगियों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है। वहीं बीएस चार वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद कर दिया गया है। हालांकि रविवार को करनाल शहर का एक्यूआई 171 दर्ज किया गया है लेकिन एनसीआर में होने के कारण ग्रैप चार की शर्तें जिले में भी लागू की जाएंगी। इसके लिए प्रदूषण कंट्रोल विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है।
यूं बढ़ता जा रहा वायु प्रदूषण
तिथि एक्यूआई
10 नवंबर - 118
11 नवंबर - 123
12 नवंबर - 137
13 नवंबर - 236
14 नवंबर - 297
15 नवंबर - 306
16 नवंबर - 276
17 नवंबर - 171
ग्रैप चार लागू कर दिया गया है। विभाग की ओर से भी सख्ती बढ़ा दी गई है। नियमों की अवहेलना करने वालों को नोटिस दिया जा रहा है। विभाग की टीमें निरंतर जांच कर रही हैं।
- शैलेंद्र अरोड़ा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी