फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी का दिया नारा पोता अब तक दोहरा रहा : असीम गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। प्रदेश के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीतेंगे। करनाल लोकसभा सीट से मनोहर लाल व करनाल विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बंपर जीत होगी। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दादी ने नारा दिया था गरीबी हटाओ, पोता अभी तक उसको दोहरा रहा है।
प्रदेश के परिवहन मंत्री असीम गोयल वीरवार को माॅडल टाउन में अग्रवाल सभा के युवा जिलाध्यक्ष व भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता के निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। शुभम गुप्ता ने उनका पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी तक टिकटों की घोषणा नहीं कर पाई, इस पर परिवहन मंत्री ने कहा कि जिस नेता को हुड्डा फाइनल करते हैं वो सैलजा को मंजूर नहीं, जो सैलजा फाइनल करती हैं वो सुरजेवाला को पसंद नहीं, किरण चौधरी व उदयभान भी इसी स्थिति में हैं। जिनको राहुल पसंद करते हैं उनको प्रियंका नहीं करती और जिनको प्रियंका पसंद करती हैं वो सोनिया गांधी को पसंद नहीं आते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मैदानी लड़ाई के साथ मानसिक लड़ाई भी हार चुकी है। भाजपा में कोई नाराज नहीं होता।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान योगेंद्र राणा, भाजपा नेता जगमोहन आनंद, जिला महामंत्री सुनील गोयल, युवा जिला महामंत्री दिनेश, जिला उपाध्यक्ष आकाश गैरा, मानव परोचा, मनीष हरपाल, मितेश गोयल, नवीन छाबड़ा, निशांत राणा, हिमांशु पिशोरी, सचिन आहूजा, गिन्नी विर्क, राजेश सैनी, कृष्ण गर्ग, भगवान दास अग्घी, राजेश अग्घी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें