फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दादी और पोते की मौत

Sun, 10 Nov 2013 11:23 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा में हाईवे पर स्थित विश्राम गृह के सामने रविवार सुबह सड़क पार करते समय दादी व पोता एक इनोवा कार की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोते की मौके पर मौत हो गई, जबकि दादी को पानीपत के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने इनोवा कार को बरामद कर ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह लगभग आठ बजे अशोक नगर निवासी रामरति (60 वर्ष) अपने सात वर्षीय पोते नसीब के साथ अपनी कॉलोनी के सामने ही हाईवे पार कर रही थी।

सड़क पार करते समय पानीपत से करनाल जा रही एक इनोवा ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोते ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसकी दादी बुरी तरह जख्मी हो गई, जिसको लोगों ने उपचार के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की। कॉलोनी में दोनों की मौत का समाचार मिलते ही माहौल गमगीन हो गया।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान गई
करनाल में प्लेटफार्म के सामने रेलवे लाइन क्रॉस करते समय अंबाला जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना जीआरपी ने शव को पहचान के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।

पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी है। जांच अधिकारी तारा चंद ने बताया कि चार बजकर पांच मिनट पर अज्ञात युवक राम नगर की ओर जाने के लिए रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था तभी दिल्ली से अंबाला जाने वाली अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया।

युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। युवक की आयु 36 वर्ष है। शरीर भारी व चेहरे पर हल्की दाढ़ी है। मृतक ने चैकदार कमीज व काले रंग की पैंट पहनी हुई है।

दस दिन बाद भतीजे का शव बरामद
दस दिन पहले संगोहा के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक सहित आवर्धन नहर में डूबे चाचा व भतीजा में से भतीजे का शव भी मधुबन थाना पुलिस ने रविवार सुबह सिरसी पुल से बरामद कर लिया है।

चाचा सतपाल का शव शुक्रवार को थाना सदर पुलिस शुगर मिल के समीप से बरामद कर चुकी है। मधुबन थाना पुलिस ने भतीजे के शव को नहर से निकलवाने के बाद डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। इस घटना में पुलिस बाइक को हादसे के अगले दिन ही नहर से बरामद कर चुकी है।

बड़ागांव का रहने वाला 12 वर्षीय तीसरी कक्षा का छात्र अमन दो नवंबर को अपने चाचा सतपाल उर्फ काला के साथ संगोहा से गांव लौट रहा था। संगोहा के समीप मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से सतपाल व अमन बाइक सहित नहर में गिर गए थे। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों व ग्रामीणाें ने नहर में सतपाल व अमन की काफी तलाश की लेकिन दोनों का सुराग नहीं मिल पाया।

अगले दिन पुलिस ने नहर से सतपाल की बाइक को निकाल लिया लेकिन सतपाल व अमन का कोई सुराग नहीं लग पाया। आठ नवंबर को सदर थाना पुुलिस ने शुगर मिल के समीप नहर से सतपाल का शव बरामद कर लिया था, जबकि अमन की तलाश की जा रही थी। इसके चलते मधुबन थाना पुलिस ने अमन का शव रविवार सुबह मधुबन के सिरसी पुल से बरामद कर लिया है।

कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी
करनाल में करीब एक माह पहले शहर से लापता होने के बाद छात्र का 23 अक्तूबर को हांसी की नहर के शव बरामद हुआ था। अब इस मामले में मृतक गुरमीत सिंह के पिता गुरमुख सिंह से सिख संस्थाओं व सामाजिक संस्थाओं से इंसाफ की लड़ाई में सहयोग की मांग की है।

रविवार को डेरा कार सेवा में बाबा सुखा सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान सिख संगत में गुरमुख सिंह व परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस मामले को आत्महत्या बताकर दबाने का प्रयास कर रही है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके बच्चे से मारपीट की पुष्टि हुई थी, गुरमीत सिंह का जबड़ा टूटने व शरीर के कई अंगों पर चोटों के निशान व हड्डियां टूटने की बात चिकित्सकों ने बताई है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि लापता होने से पूर्व गुरमीत का स्कूल के अन्य छात्राें से झगड़ा हुआ था। मारपीट में एक पुलिसकर्मी का बेटा भी शामिल था। इसलिए पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। मृतक के पिता ने बताया कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वे परिवार सहित पुलिस कप्तान के कार्यालय के बाहर आत्महत्या कर लेंगे।

बैठक में उपस्थित सिख संगठनों ने पुलिस कप्तान से मांग की कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बैठक के दौरान नौजवान चेतना जत्थे के प्रधान पलविंदर सिंह, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरविंदर सिंह, गुरुद्वारा सेक्टर-7 के प्रधान इंद्रजीत सिंह दुआ, दशामेश अखाड़ा के प्रधान गुरतेज सिंह खालसा, निफा अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नु, जसप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, रजवंत सिंह, हरीश मेहता, डॉ. राजपाल, राकेश कपूर व मनदिंदर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें