फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन कांप्लेक्स में तोड़फोड़ का प्रयास

Sun, 10 Nov 2013 12:24 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में श्री बाह्मण और तीर्थोद्धार सभा के नवनिर्माणाधीन कांप्लेक्स में शनिवार देर रात करीब दर्जनभर बाइक सवार नकाबपोशों ने तोड़फोड़ का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस दौरान हमलावरों ने यहां कार्यरत लेबर के साथ मारपीट की कोशिश की। लेबर ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें निर्माण कार्य रोकने और यहां जाने की धमकी दी।

उधर इस घटना की सूचना मिलते ही सभा के पदाधिकारी और सदस्य मौके पर पहुंचे और संबंधित पुलिस चौकी और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। हमलावरों को पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


श्री बाह्मण और तीर्थोद्धार सभा के कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली की छठी पातशाही गुरुद्वारा के समक्ष स्थित पैट्रोल पंप के सामने सभा के नवनिर्माणाधीन कांप्लेक्स की लेबर पर हमला हुआ है।

इसकी सूचना मिलते ही वह और सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन शर्मा पौनी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, प्रवीण गौतम और अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी और निर्माण में लगी लेबर से जानकारी ली। गौरतलब है कि कांप्लेक्स के पास ही लेबर ने अपने रहने के लिए घर बनाए हैं।

इन घरों में ज्यादातर मजदूर परिवार सहित रहते हैं। मजदूरों में रूबी, रेखा, पप्पू, भूषण तथा सोनू ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ लोग यहां आए थे।

इनमें से छह लोग सड़क पर ही खड़े थे, जबकि चार नकाबपोश उनके पास आए और मारपीट और तोड़फोड़ की कोशिश की। उन्होंने उन्हें काम रोकने के लिए भी कहा। इसके बाद जब उन्होंने शोर मचाया तो हमलावर यहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें