फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दादा करता था छेड़खानी, नाबालिग ने फंदा लगा दी जान

Tue, 26 Nov 2024 07:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। निगदू थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में दादा लगने वाले व्यक्ति से परेशान होकर नाबालिग पोती ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोपी नाबालिग के साथ छेड़खानी करता था। फिलहाल आरोपी जेल में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि उनके घर के सामने आरोपी सुंदर लाल रहता है। वह रिश्ते में उसका चाचा और उसकी बेटी का दादा लगता है। वह उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी करता था। उसने उसकी वीडियो बनाकर अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस भी लगा दिया था।
विज्ञापन

इससे उसकी बेटी बहुत परेशान हो गई और उसने खुद थाना में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दे। इस बारे में उन्हें तब तक कुछ नहीं पता था। जब पुलिस से उनके पास सूचना आई तो उन्हें पता लगा कि आरोपी उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
पिता ने बताया कि उसकी बेटी 12वीं पास थी। वह एक कोचिंग सेंटर पर जाती थी। आरोपी की ओर से वायरल की गईवीडियो से उसकी बेटी बहुत ही गहरे सदमे में थी। वह मानसिक रूप से बहुत परेशान चल रही थी। इस कारण उसने रविवार को कमरे में पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। उस दौरान घर के सभी सदस्य अन्य काम में व्यस्त थे।
विज्ञापन


नाबालिग लड़ी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। फिलहाल आरोपी जेल में है। अब नाबालिग ने सुसाइड किया है। वायरल वीडियो का पता लगाकर जांच की जाएगी। आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया गया है। - रमेश कुमार, थाना प्रभारी निगदू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें