फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Sat, 15 Feb 2014 12:38 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में श्रीशिरड़ी साईं सेवा संघ की ओर से कालेश्वर महादेव तीर्थ में बने साईं मंदिर में वीरवार शाम बड़ी संख्या में आए साईं भक्तों ने धूप आरती में भाग लिया। इससे पूर्व साईं पालकी निकाली गई।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी शुभम गौतम ने साईं जी की पूजा संपन्न करवाई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में साईं जाप एवं साईं चालीसा का भक्तिभाव से पाठ किया।

अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन सुबह 6 बजे साईं जी का मंगल स्नान व काकड़ आरती, दोपहर 12 बजे भोजन एवं मध्याह्न आरती, शाम 5:00 बजे प्रसाद वितरण एवं धूप आरती और रात्रि 8 बजे  आरती करके साईं जी को शयन कराया जाता है।

उन्होंने बताया कि श्री शिरड़ी साईं सेवा संघ की ओर से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा भजन संध्या, विशाल भंडारा एवं महापुरुषोें के जन्मोत्सव इत्यादि का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन


साईं आरती में उपाध्यक्ष आरुण दास एवं राजेश्वर, सचिव कैप्टन आर के शर्मा, संयुक्त सचिव रमन बंसल, प्रदीप डुडेजा, दुर्गा राव, चीनीभाई, चंद्रभान, सत्यप्रकाश, मनोज शर्मा एवं नवीन सहित अन्य भक्त ों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें