फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राज्यपाल आचार्य देवव्रत का ग्राम विकास केंद्र पर अभिनंदन

Mon, 13 Oct 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
सेवा साधना केंद्र पर निरीक्षण करते राज्यपाल आचार्य देवव्रत। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत रविवार को पट्टीकल्याणा गांव स्थित सेवा साधना व ग्राम विकास केंद्र पहुंचे। उन्होंने मानव भलाई व राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों की बारीकी से जानकारी ली।
विज्ञापन

राज्यपाल आचार्य देवव्रत समालखा हलके के पावटी गांव के मूल निवासी हैं। रविवार को वह कुरुक्षेत्र जा रहे थे। इस दौरान वह पट्टीकल्याणा गांव में सेवा साधना व ग्राम विकास केंद्र पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने क्षेत्र के लोगों से वार्ता की। इस दौरान वह अल्प प्रवास के लिए ग्राम विकास व सेवा साधना केंद्र पर ठहरे। उनके आगमन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघ चालक पवन जिंदल के साथ भाजपा नेता कृष्ण छौक्कर ने उनका स्वागत किया। कुछ देर ठहरने के बाद वह कुरुक्षेत्र के लिए निकल गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें