फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों को लेकर बनाई रणनीति

Sat, 19 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन की सिटी यूनिट की मीटिंग प्रधान कृपाल सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर-12 स्थित राजीव गांधी विद्युत सदन में हुई। मीटिंग का संचालन सचिव सुशील गुर्जर ने किया। मीटिंग में सिटी यूनिट के सभी पदाधिकारियों के अलावा यूनिट की सभी नौ सब यूनिटों के पदाधिकारियों, प्रधान व सचिवों ने भाग लिया।
विज्ञापन


यूनिट प्रधान कृपाल सिंह व सचिव सुशील गुर्जर ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा घोषित आगामी आंदोलन में बिजली निगम की यूनियन ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन के तमाम कर्मचारी भाग लेंगे। इसमें 20 नवंबर को सोनीपत मेें सर्व कर्मचारी संघ का सुपरवाइजर एसोसिएशन, आईसीडीएस के समर्थन में प्रदर्शन, 22 नवंबर को कल्पना चावला मेडिकल कालेज से कर्मचारियों को नौकरी निकालने के विरोध में प्रदर्शन, 25 नवंबर को एजुसेट चौकीदारों का जिला स्तर पर प्रदर्शन, 27 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट का फैसला समान काम समान वेतन को लागू करवाने के लिए जिला स्तर पर प्रदर्शन व 11 दिसंबर को जींद में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य स्तरीय रैली इन सभी कार्यक्रमों में बिजली यूनियन के सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे। इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान सतीश मान व उपप्रधान अव्वल सिंह, सतपाल सैनी, एनपी सिंह चौहान, सुरेश मिश्रा, कालूराम शर्मा, राजेश कौशिक, सुरेश कुमार, रामनाथ वालिया, सतीश मान, अव्वल सिंह, सुशील गुर्जर, अशोक पांचाल, राजिंद्र राणा, सुरेश शर्मा, जगमाल सिंह, भागा सिंह, सुरेंद्र गिरी, बलबीर सिंह, सुभाष, सुशील व हरीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें