फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जल्द शुरू करेगी ‘अंडर आठ स्पोर्ट्स इवेंट’

विज्ञापन
67: सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्वघाटन सं?
विज्ञापन
भानू भारद्वाज
विज्ञापन

करनाल। खेल राज्य मंत्री संदीप ने कहा कि प्रदेश सरकार आठ साल तक के बच्चों को भी खेल के मैदान पर लाने की योजना पर काम कर रही है। ताकि बच्चे बेडरूम से उठकर खेल के मैदान तक पहुंचे और ज्यादा से ज्यादा बच्चे खेल में रुचि दिखाएं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिक्षा और खेल में बहुत काम किया है। अब हम हरियाणा के बच्चों के लिए ‘अंडर आठ स्पोर्ट्स इवेंट’ लेकर आ रहे हैं। ताकि बच्चे बेड रूम से उठकर खेल के मैदान तक पहुंचे और ज्यादा से ज्यादा बच्चे खेल में रुचि दिखाएं। इस पर काम चल रहा है। इस योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और जंक फूट की लत से दूर करना है।
विज्ञापन

जल्द ही कार्ययोजना पूरी होते ही सबके सामने आ जाएगी।
खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि हम, हमारी टीम निरीक्षण खेल के मैदानों का करती रहती है, जो कोच या कोई अधिकारी या कोई बच्चा अनुशासन को तोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स में सबसे पहले अनुशासन रखना जरूरी है उसी के चलते हमारी टीम ध्यान देती रहती है। ब्यूरो
कुरुक्षेत्र में खराब हुआ था सबसे ज्यादा गेहूं
खराब हुए गेहूं के मामले में उन्होंने कहा कि प्रदेश में 94 करोड़ रुपये का जो गेहूं खराब हुआ है उसमें सबसे ज्यादा गेहूं कुरुक्षेत्र में खराब हुआ है। उन्होंने कहा सीएम मनोहर लाल के संज्ञान में ये मामला है। वो सब देख रहे हैं जैसे ही अधिकारी उन्हें जवाब देंगे तो उसके बाद काफी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी और सीएम मनोहर लाल इस बारे में जवाब भी देंगें।
विज्ञापन

बच्चों और अभिभावकों का बढ़ाया हौसला
खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने एक निजी स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में हिस्सा लिया। उन्होंने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों का हौसला बढ़ाया। खेल राज्य मंत्री ने कहा कि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल है, बच्चे अनुशासन में हैं, पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद और अन्य गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें