फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तेज रफ्तार होने पर सरकारी वाहन का भी चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। तेज रफ्तार के कारण होने वाले सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए अब सख्ती बढ़ेगी। वाहन निजी हो या सरकारी, नियमों के उल्लंघन पर चालान किया जाएगा। उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस बारे में आदेश जारी किए हैं। यातायात नियम तोड़ने वाले स्कूल बसों के चालकों को भी ड्यूटी से हटाया जाएगा। इस बारे में प्रशासन स्कूल प्रबंधकों को पत्र लिखेगा।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में बुधवार को हुई बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को 10 दिनों में शहर की अंदरूनी सड़कों पर भी निर्धारित गति सीमा के बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। कहा कि लोग बोर्ड देखकर जागरूक हो जाएं, इसके बाद कार्रवाई का दौर सख्ती से शुरू किया जाएगा। जुलाई माह में 6,550 वाहनों के तेज रफ्तार के कारण चालान हुए हैं। चालानों की संख्या अब और बढ़ाई जाएगी। डीसी ने कहा कि गलती पर प्रत्येक वाहन चालक कार्रवाई के दायरे में है, इसमें चाहे वाहन निजी हो या सरकारी।

उन्होंने यातायात पुलिस के अधिकारियों से कहा कि सीट बेल्ट न पहनने, जेब्रा क्रासिंग व लाल बत्ती का उल्लंघन करने वाले सरकारी वाहन (आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर) चालकों के भी चालान किए जाएं। स्कूल के वाहनों की जांच बढ़ाने के भी निर्देश दिए। बैठक में 12 पुराने और सात नए एजेंडों पर चर्चा की।
विज्ञापन



ये लिए निर्णय
- घरौंडा के अराईपुरा रोड पर बिजली की तारें ऊंची उठाने के कसे शासन को भेजे।
- घरौंडा के नए बस अड्डे के सामने ट्रैफिक लाइट 15 दिन में लगा दी जाएंगी।
- उधम सिंह चौक से मेरठ चौक तक सड़क की मरम्मत के लिए 11 करोड़ का वर्क आर्डर जारी।
- कुंजपुरा के बड़ा गांव रोड का नवनिर्माण 2.93 करोड़ रुपये से होगा।
- जुंडला गेट चौक नजदीक शिवपुरी रोड पर गड्ढे भरने के लिए वर्क आर्डर जारी।
- पुलिस लाइन के पास स्पीड ब्रेकर की मरम्मत, पेंट से निशान लगाए जाएंगे।
- घरौंडा में फ्लाईओवर और बसताड़ा टोल के पास अवैध कट बंद होंगे।

- घरौंडा बस अड्डे के सामने पुल के नीच डिवाइडर की मरम्मत होगी।



मुआवजे के 13 केस लंबित
हिट एंड रन के मामलों में पीड़ितों को मुआवजे संबंधी 46 में से 33 केसों को मंजूरी दी जा चुकी है। तेरह केस लंबित हैं। उपायुक्त ने संबंधित बैंक अधिकारियों को समय पर मुआवजा राशि जारी करने के निर्देश दिए। आरटीए की ओर से 441 ओवरलोड वाहनों के चालान करके 1.40 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। यातायात पुलिस ने भी एक माह में 1.03 करोड़ रुपये के चालान किए।



प्रदूषण के भी 5276 चालान
जुलाई में पुलिस ने ओवर स्पीड के 6550, बिना हेलमेट के 187, नशा करके वाहन चलाने वालों के 275, बिना आरसी के 427, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 188, बिना नंबर प्लेट के 797, लेन बदलने के 2686, तीन सवारियां बैठाने वालों के 120, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के 569, गलत पार्किंग के 488, लाल बत्ती का उल्लंघन करने के 2003, बिना थर्ड पार्टी बीमा के 4458, जेब्रा क्रासिंग के 1622, बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट के 5276, बिना सीट बेल्ट के 195 चालान कर एक करोड़ तीन लाख 30 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें