करनाल। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (एबीजीपी) की जिला कार्यकारिणी की बैठक विवेकानंद स्कूल स्थित संघ कार्यालय में हुई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीचंद चौहान ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिलाध्यक्ष रहे परमानंद खुराना को अब संरक्षक बनाया गया है। सुभाष शर्मा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी में केपी अग्रवाल को जिला महासचिव, रामकुमार शर्मा को जिला उपाध्यक्ष और गुलशन मदान को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। रघुनाथ भाटिया, अशोक भाटिया, आदेश शर्मा राजकुमार गेरा, मधु ग्रोवर, गुलाब सिंह, राम सिंह, एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा और विकास बजाज को जिला कार्यकारिणी में सदस्य घोषित किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी चंद चौहान भी मौजूद रहीं। संवाद