फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त एयरफोर्स जवान के घर में चली गोली, पुलिस दल ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पटेल नगर कॉलोनी में अचानक गोली चलने से स्थानीय निवासी दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि एयरफोर्स से सेवानिवृत्त राजेश कुमार के घर में फायरिंग हुई है। राजेश कुमार के मुताबिक बहुत देर तक उनको पता नहीं चला की जो आवाज घर के बिल्कुल बाहर से आई है वह कहां से आई है।
विज्ञापन

घर के सभी सदस्य यही कयास लगा रहे थे कि घर में खड़ी उनकी कार में कोई तकनीकी खराबी आने के कारण कार से ही कोई न कोई आवाज आई होगी। इसी बात को लेकर गाड़ी मैकेनिक को भी बुलाया गया। मगर इस दौरान उन्हें कुछ भी नहीं मिला,मगर थोड़ी देर बाद घर के पास ही गोली का खोल मिला। गोली चलने को लेकर सभी आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस प्रशासन को इस घटना बारे सूचना दी गई। गोली चलने की सूचना मिलते ही एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा समेत सीआईए स्टाफ की टीमें भी मौके पर पहुंची। फायरिंग करने वालों की पहचान करने के उद्देश्य से आसपास के सीसीटीवी के फुटेज भी पुलिस टीम ने खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हमारे पास सूचना आई थी कि गोली चली है। हमने तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच की और राजेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
- गौरव, इंचार्ज, सेक्टर 9 थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें