फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जानबूझ कर पंचायत चुनाव में कर रही देरी : हुड्डा

Wed, 02 Sep 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को करनाल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा कि सरकार जानबूझ कर पंचायती चुनावों मे देरी कर रही है। चूंकि उसे हार का डर नजर आ रहा है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने गर्त की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 1 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन 25 हजार की नौकरी छीन ली। पहले किसानों को गिरदावरी के लिए तरसाया फिर असंध के किसानों को आज तक गिरदावरी नहीं दी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने जींद में जाकर कई किसानों से बातचीत की। वहां किसानों की स्थिति बेहद खराब है। इसके बाद पूर्व विधानसभा स्पीकर ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विधानसभा सत्र को सरकार जानबूझ कर छोटा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक पूरे मामले को लेकर विधानसभा सत्र के दौरान सरकार का घेराव करेंगे और हर बात का जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन


कुलदीप शर्मा ने कहा कि सरकार बिहार चुनाव के बाद प्रदेश में पंचायती चुनाव करना चाहती है। इसीलिए देरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले 159 वादे किए थे लेकिन इनमें से एक भी पूरा नहीं किया।

देर रात और सुबह करनाल में बनेगी रणनीति
भाजपा को घेरने के लिए देर रात और सुबह को करनाल के विश्राम गृह में कांग्रेस के सभी विधायक एकत्रित रहेंगे। इसी दौरान विधानसभा सत्र का घेराव करने की रणनीति भी यहीं पर बनाई जाएगी। सुबह विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सभी कांग्रेसी विधायक करनाल से ही रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें