कैथल शहर के रहने वाले एक व्यक्ति का 26 हजार रुपये नकदी सहित आभूषणों का बैग लौटाकर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
बैग में मिले मोबाइल नंबर से असल मालिक तक पहुंचे और वीरवार को यह बैग लौटाया। रोडवेज कर्मचारियाें ने सोमवार को रूटीन चेकिंग के दौरान कैथल काउंटर के सामने यह बैग लावारिस हालत में मिला था।
बसस्टैंड प्रबंधक गणपत राय ने बैग की हिफाजत की और वीरवार को बैग लेने के बाद मालिक ने कर्मचारियों का आभार जताया।
बसस्टैंड के प्रबंधक गणपत राय, भगवतदयाल शर्मा, गुलाब सिंह राणा, कमरूद्दीन ने बताया कि सोमवार को रूटीन चेकिंग के दौरान बैग मिला।
बैग को चेक करने पर इसमें 26 हजार रुपये की नकदी, दो सोने की अंगूठी, एक कानों में डालने का टोपस, तीन चादरें सहित महंगे कपड़े थे।
बैग में ही एक फोन नंबर युक्त पर्ची मिली। इस नंबर पर फोन किया तो यह कैथल स्थित देबन गेट वासी राजेश कुमार निकले। राजेश से संपर्क होने के बाद वह बैग लेने पहुंचे।
कैथल वासी राजेश ने बताया कि वह सोमवार को दिल्ली से आए थे और बैग उठाना भूल गए। इसकी शिकायत कैथल पुलिस को भी दी थी।