फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना रैली : पंडाल तैयार, 50 एकड़ के ग्राउंड में होगी रैली

Sat, 24 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
सद्भावना रैली : पंडाल तैयार, 50 एकड़ के ग्राउंड में होगी रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल के 103 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में करनाल में आयोजित सद्भावना एवं सम्मान रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली के लिए सेक्टर 32-33 ग्राउंड में करीब 50 एकड़ का मैदान तैयार किया गया है। करनाल के सेक्टर 33 में पांडाल बनाया गया है, इसमें सवा लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गृह क्षेत्र में हो रही इस रैली को लेकर इनेलो ने पूरी ताकत झोंक रखी है। वाहनों की पार्किंग से लेकर सड़कों पर लगने वाले जाम की हर स्थिति से निपटने के लिए जननायक सेवा दल के सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर की एंटरी से लेकर रैली स्थल तक हरा ही हरे रंग की लड़ियां, झंडे व होर्डिंग्स दिखाई देता है। देर शाम इनेलो के सांसद दुष्यंत चौटाला ने रैली स्थल व पंडाल का मुआयना किया।
विज्ञापन


13 एलईडी से दिखाई देंगी रैली की झलकियां

रैली स्थल पर आने वाले हर व्यक्ति तक रैली स्थल की झलकियां और नेताओं की बात पहुंचे, इसके लिए रैली स्थल पर 12 एचडी हाइटेक एलईडी लगाई गई हैं। इन एलईडी तक हर शॉट पहुंचाने के लिए 20 हाई डेफिनेशन कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा, हाईटैक कंट्रोल रूम और मीडिया सेंटर बनाए गए हैं। रैली को फेसबुक, वाई-फाई जोन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें 20 लोगों की टीम काम करेंगी।

तीन मुख्य स्टेज

सद्भावना दिवस के रूप में मनाए जा रही इस रैली में देश के कई राष्ट्रीय नेता पहुंचेंगे। रैली स्थल पर तीन स्टेज बनाए गए हैं एक वाईआईपी स्टेज, दूसरा मीडिया कर्मियों के लिए तथा तीसरा स्टेज सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए बनाया गया है। बता दें कि रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, सपा के प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव, जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुला, डॉ. केसी त्यागी समेत अन्य नेता शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें