फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में अजमेर शरीफ जा रहे श्रद्धालु की मौत

Wed, 27 Nov 2013 09:40 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल में जम्मू कश्मीर से अजमेर शरीफ जा रहे टवेरा सवार व्यक्ति की मधुबन के समीप ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के परिवार के लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उधर, ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जम्मू कश्मीर के जिला बड़गांव की तहसील चाडरा के गांव रागर डागरपुरा का रहने वाला 45 वर्षीय नजीर अहमद मंगलवार को अपने परिवार के साथ राजस्थान के अजमेर शरीफ के लिए चला था।

बुधवार अलसुबह मधबुन के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने गलत साइड से ट्रक को ओवरटेक करते हुए गाड़ी को चपेट में ले लिया। ट्रक की साइड लगते ही वाहन सवार नजीर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अपर्णा अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि नजीर अहमद अपनी पत्नी दिलशादा व बेटी ऋतु के साथ राजस्थान के अजमेर शरीफ जा रहा था।

कब्जे के डर से व्यापारी ने बंद की दुकान
करनाल में करीब पांच दिन पूर्व गांव कुंजपुरा के बाजार में स्थित अंबिका ज्वेलर्स पर कब्जा करने का प्रयास करने आए बदमाशों के डर से व्यापारी ने पांच दिन से अपनी दुकान को बंद कर दिया है।

कुंजपुरा पुलिस को शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज व्यापारी वीरवार को एसपी शशांक आनंद से इसकी शिकायत करेंगे। कुंजपुरा थाना प्रभारी वजीर चंद का कहना है कि शुक्रवार को दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया है। आपसी विवाद होने के कारण जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा।

सेक्टर छह निवासी प्रवीण वर्मा गांव कुंजपुरा में ज्वेलर्स की दुकान चलाता है। 23 नवंबर की देर शाम प्रवीण वर्मा अपने कर्मचारी को दुकान बंद करने की बात कहकर करनाल लौट आया। उसके कुछ ही देर बाद गांव का एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और प्रवीण वर्मा के कर्मचारी से दुकान की चाबियां छीनकर दुकान पर कब्जे का प्रयास करने लगा।

कर्मचारी हन्नी के शोर मचाने पर बाजार में लोग एकत्र हो गए और बीचबचाव कर लोगों ने हन्नी को दुकान की चाबियां दिलवा दी। वारदात की सूचना उसी समय कुंजपुरा पुलिस दी गई थी लेकिन वारदात के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इससे नाराज व्यापारी वीरवार को पुलिस कप्तान शशांक आनंद से इसकी शिकायत करेंगे। कुंजपुरा थाना प्रभारी वजीर चंद का कहना है कि शुक्रवार को दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया है। आपसी विवाद होने के कारण जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

24 अक्तूबर को असंध में लूट के इरादे से सुनार नरेंद्र कुमार की हत्या हुई थी। मृतक नरेंद्र कुमार प्रवीण वर्मा का समधी था, इसी कारण प्रवीण वर्मा का परिवार घबराया हुआ है।

चोरों ने दो ट्रांसफार्मरों पर हाथ किया साफ
करनाल में चोरों ने मंगलवार रात गांव कोयर के खेतों में लगे दो बिजली के ट्रांसफार्मरों को अपना निशाना बनाकर उनके अंदर से हजारों रुपये की क्वायलें चोरी कर ली।

कोयर से मोहड़ी जा रही सड़क के समीप लगते खेतों से हरियाणा वितरण निगम के दो सिंगल पोल ट्रांसफार्मर से चोरों ने 80 हजार रुपये की कीमत की क्वाइलें उड़ा दीं। सुबह किसान चंद्रपाल व किरणपाल जब अपने खेत में पहुंचे तो टूटा ट्रांसफार्मर व बिखरा सामान देखकर दंग रह गया।

किसान ने चोरी की घटना की जानकारी एसडीओ नीलोखेड़ी को दी। किसान यशपाल ने बताया कि उसके खेत कोयर से मोहड़ी जा रही सड़क के नजदीक लगते हैं। सुबह जब वे खेत में पहुंचे तो देखा कि ट्रांसफार्मर खेत में बिखरा पड़ा था और उसके अंदर का सामान गायब था।
विज्ञापन


किसान ने बताया कि उसने हाल ही में नया ट्रांसफार्मर लगवाया था। चोरी की इस घटना से किसानों में भारी आक्रोष पैदा हो गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि चोर पहले भी किसानों को ट्रांसफार्मरों को अपना निशाना बना चुके हैं लेकिन पुलिस और बिजली विभाग ने इस तरह की चोरियों को रोकने के लिए कदम नहीं उठा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें