फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत है भगवान की लीला : राधे प्रिया

Thu, 20 Mar 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। अमूपुर माजरा गांव की श्री राधा कृष्ण आदर्श गोशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए राधे प्रिया ने कहा कि भगवान की लीला अनंत है, उनकी लीलाओं में से एक वामन अवतार भी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वामन अवतारी श्रीहरि, राजा बलि के यहां भिक्षा मांगने पहुंच जाते हैं। ब्राह्मण बने श्री विष्णु भिक्षा में तीन पग भूमि मांगते हैं। राजा बलि दैत्यगुरु शुक्राचार्य के मना करने पर भी अपने वचन पर अडिग रहते हुए, श्री हरि विष्णु को तीन पग भूमि दान में देने का वचन कर देते हैं । वामन रुप में भगवान एक पग में स्वर्गादि उर्ध्व लोकों को ओर दूसरे पग में पृथ्वी को नाप लेते हैं।
उसके बाद तीसरा पग रखने को कोई स्थान नहीं रह जाता। उस समय बलि के सामने संकट उत्पन्न हो गया। ऐसे मे राजा बलि यदि अपना वचन नहीं निभाएगा तो अधर्म होगा। इसलिए उन्होंने तीसरा पग अपने शीश पर रखवा अपने वचन का पालन किया। जोकि परम पिता परमात्मा श्रृष्टि के कण-कण में विद्यमान है।
विज्ञापन

कथा का आयोजन गोशाला संचालक गोपाल गो स्वामी व गौशाला प्रधान प्रवीन गर्ग की अध्यक्षता में किया जा रहा है। जिसमें मंच संचालन पूर्व प्रधान रामकुमार गर्ग ने किया। गोशाला में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर उपप्रधान मेवा सिंह,बाबू राम, सत्यनारायण शर्मा ,जगदीश राणा, जसविंद्र सिंह, गुलाब सिंह, राजू, विष्णु, राकेश वर्मा, किशन चंद, हंसराज मिगलानी, जयपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें