फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सिरफिरों ने करीब 12 गाड़ियों के तोड़े शीशे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, देर रात की घटना

Mon, 11 Aug 2025 01:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा

सार

अज्ञात लोगों ने लगभग दस से 12 कारों को निशाना बनाया। आरोपियों ने कारों पर ईंट और पत्थर बरसाए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 
विज्ञापन
गाड़ियों के तोड़े शीशे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल जिले के घरौंडा में सोमवार तड़के बदमाशों ने शहर के विभिन्न इलाकों में खड़ी 12 गाड़ियों के शीशे तोड़कर उत्पात मचाया। वारदात रात 2 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। बदमाशों ने कारों पर ईंट बरसाई हैं। एक आरोपी की तस्वीर पुराने गर्ल स्कूल के पास लगे सीसीटीवी में दिखी है।

विज्ञापन


घरौंडा में सुबह जब लोग अपने काम पर जाने के लिए कारों के पास गए तो कारों के टूटे शीशे देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद मामले की सूचना डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी गई। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई है।

घरौंडा में रहने वाले कार मालिक दीपक, अनिल डिंगरा, शैंकी ने बताया कि रात 12 बजे तक उनकी गाड़ियां बिल्कुल ठीक-ठाक थीं। सुबह 9 बजे जब वह घर से तैयार होकर अपने काम पर जाने के लिए गाड़ियों के पास आए तो शीशे टूटे हुए थे। बदमाशों ने रात में वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें