निसिंग। नगरपालिका ने शहर को स्वच्छता के मामले में देश में टॉप स्थान दिलाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। नपा सफाई कर्मचारी शहर में साफ सफाई, कूड़ा निस्तारण,डंपिग ग्रांउड सहित तमाम कार्य में लगे हुए है। शहर में नपा दीवारों पर स्वच्छता से संबंधित पेटिंग करवाई जा रही है।
नपा सचिव शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि इसी कड़ी में प्रेरक निशांत राणा, नवीन कुमार, सफाई दरोगा गीता रानी, सफाई कर्मचारी संदीप, हवा सिंह, रणबीर, इंद्र सिंह, कमल आदि को शहर में स्वच्छता कायम कर शहर को सुंदर बनाने में लगाया गया है। आस पड़ोस की गंदगी को सफाई कर्मचारी तो साफ करेंगे,साथ ही हमें खुले में कूड़ा करकट न डालकर सीधे डस्टबिन में डालना होगा।
बेवजह गलियों व सड़कों पर कूड़ा करकट डालने से परहेज करना होगा। अगर हमने इस पर ध्यान दे दिया तो निश्चित ही रैकिंग में इस बबार निसिंग नगरपालिका को बेहत मुकाम मिलेगा। शर्मा ने कहा कि इसके लिए हम सब एकजुट होकर प्रयास करें। नगरपालिका के साथ सामंजस्य बनाने हुए अपने शहर में फैली गंदगी को दूर हटाने का प्रयास करें और साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए डस्टबिन का ही प्रयोग करें।