फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे और पीले वस्त्रों में मस्ती करके दिख खुशहाली का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। डीएवी पीजी कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को वसंत उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं और प्राध्यापिकाओं ने गीत, संगीत और नृत्य के अतिरिक्त बैलून डांस, मैट एंड डाइस गेम, बकैट एंड बॉल और चाटी रेस समेत कई सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि वसंत ऋतु के आगमन से प्रकृति खिल उठती है और नए स्वरूप में दिखाई देती है। इस ऋतु में फसलें लहलहाती है जो किसानों के लिए खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को प्रकृति से प्रेरणा लेकर दूसरों के जीवन में खुशियां और खुशहाली लाने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि प्रकृति ही हम सबका भरण पोषण करती है। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. मोनिका मुवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें