संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मेरठ रोड पर पीर बाबा के भंडारे से प्रसाद लेकर घर जा रही दो युवतियों को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। जिससे एक लड़की की मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवकों को राहगीरों ने मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है युवक नई बाइक लेकर आए थे। युवती मनीषा मुबारकाबादी की रहने वाली थी। वह स्कूल से घर आई थी। इसके बाद वह भंडारे से प्रसाद लेकर आ रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मनीषा की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
उनका कहना था कि काश वह उसे भंडारे में नहीं जाने दिए होते लेकिन उन्हें क्या पता कि यह दिन देखना पड़ेगा।