फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विषाक्त पदार्थ खाने से युवती की मौत, पड़ोसी युवक पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। गांव बागपति की तमन्ना (19) की शनिवार को जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। युवती के परिवार का आरोप है कि गांव के ही युवक विजय ने उनके घर आकर बेटी को जहर दिया। वह उस पर शादी का दबाव बना रहा था और जहां भी उसका रिश्ता तय होता था तो लड़के वालों को कॉल करके धमकी देता था।

युवती की मां मूर्ति का कहना है कि शनिवार को युवक विजय उनकी बेटी को घर में अकेली देखकर आया और उसे जहर दे दिया। उसने बेटी से कहा कि वह भी साथ में जहर खाएगा। बेटी ने तो जहर खा लिया लेकिन वह बिना खाए ही भाग गया। विजय लंबे समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। उनका कहना है कि जब वे घर पहुंचे तो बेटी तड़प रही थी। इसके बाद वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता बुरा राम का कहना है कि करीब एक साल पहले विजय के परिवार से उनका झगड़ा हुआ था। उसके बाद से विजय का परिवार परेशान करता रहता था। उन्होंने बेटी का रिश्ता घरौंडा के एक गांव में किया, तो विजय ने कॉल करके रिश्ते वालों को धमकी दी। इसके बाद रिश्ता टूट गया। सेक्टर-32-33 थाना के जांच अधिकारी ऋषिपाल का कहना है कि युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें