फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: 10वीं में कंपार्टमेंट आने से परेशान लड़की ने किया सुसाइड, नहर में कूदकर दी जान

Wed, 14 May 2025 07:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

सार

एक लड़की ने 10वीं क्लास में कंपार्टमेंट आने पर सुसाइड कर लिया। मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट निकला था जिसमें छात्रा  दो विषयों गणित और साइंस में फेल हो गई थी।
विज्ञापन
किशोरी ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यमुना नहर में कूदकर जान देने वाली किशोरी की शिनाख्त हो गई है। मृतका 16 साल की है जो शिव कॉलोनी की रहने वाली है। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को दसवीं कक्षा का सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आया था। इसमें पायल दो विषयों गणित और साइंस में फेल हो गई थी। दसवीं में कंपार्टमेंट आने से पायल काफी परेशान हो गई। इसके बाद छात्रा ने ये जानलेवा कदम उठाया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को एक किशोरी ने पश्चिमी यमुना लिंक नहर में कूद कर जान दे दी थी। इसकी सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी गई। कुछ ही दूरी पर डूबी छात्रा के शव को बरामद कर लिया गया। शव की शिनाख्त न होने की वजह से थाना सदर पुलिस ने शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया था। सूचना मिलने पर छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक छात्रा की शिनाख्त की। इसके बाद बुधवार को थाना सदर पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

नहर किनारे बैठे बुजुर्ग से पूछा नहर में कितना पानी ?

जिस समय छात्रा नहर किनारे टहल रही थी तो उसने नहर किनारे बैठे बुजुर्ग से ये पूछा कि नहर में कितना पानी है। कारण जानने पर छात्रा ने कहा कि उसे नहर में कुछ सामान डालना है। जब बुजुर्ग ने कहा कि नहर में काफी पानी है। इसके बाद छात्रा ने कुछ दूरी पर जाकर पानी में छलांग लगा दी। ये घटनाक्रम बुजुर्ग ने अपनी आंखों से देखा। बुजुर्ग और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी। गोताखोर कर्ण ने मौके पर पहुंच कर नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। कुछ समय बाद किशोरी के शव को नहर से निकाल लिया गया।

थाना प्रभारी सदर तरमेस चंद ने बताया कि नहर में कूद कर जान देने वाली छात्रा की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि छात्रा दसवीं कक्षा के दो विषयों में फेल हो गई थी। जिसकी वजह से वह काफी आहत थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें