फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आसान रहा सामान्य ज्ञान, रीजनिंग ने फंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सामान्य पात्रता परीक्षा शनिवार को दो शिफ्ट में हुई। सुबह 10 से 11:45 और दोपहर 3 से 4:45 बजे तक। परीक्षा देकर बाहर निकले कई परीक्षार्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान सेक्शन इस बार तुलनात्मक रूप से आसान रहा। रीजनिंग में कुछ प्रश्न जटिल और समय लेने वाले थे। कुछ छात्रों के लिए यह पहला प्रयास था, तो कुछ पहले भी परीक्षा दे चुके थे। कई अभ्यर्थी ऐसे भी थे जो पिछली परीक्षा में पास हो चुके हैं। अब बेहतर स्कोर के लिए फिर से परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

- सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी सामान्य

जींद से परीक्षा देने आईं नेहा ने बताया कि पहली बार देने आई हैं। सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी सामान्य थे। हरियाणा से जुड़े सवाल अधिक सरल रहे। रीजनिंग में टाइम मैनेज करना मुश्किल हो गया। काफी जटिल थी। सिलेबस में प्रश्न काफी आसान लगे थे लेकिन परीक्षा उसके विपरीत ही रही।
- पिछली बार के मुकाबले कठिन

सफीदों से परीक्षा देने आए विनय शर्मा ने बताया कि पिछली बार भी परीक्षा दी थी लेकिन इस बार पेपर थोड़ा अलग था। गणित के सवाल आसान रहे पर रीजनिंग ने फंसा दिया। समय भी इसमें अधिक ही लगा। कटऑफ थोड़ी कम जाएगी। उम्मीद है कि परिणाम अच्छा ही आए।
विज्ञापन

- हरियाणा के प्रश्न पढ़े हुए आए

जींद के मोहनगढ़ गांव से परीक्षा देने आईं महक ने बताया कि गणित के प्रश्न भी थोड़े कठिन थे। थोड़ा नर्वस थी क्योंकि पहली बार सीईटी की परीक्षा दे रही थी लेकिन सेंटर पर माहौल अच्छा था। पेपर स्टैंडर्ड था, कुछ सवाल हरियाणा सामान्य ज्ञान के थे जो पहले पढ़े हुए थे।
- करंट अफेयर्स से बेहतर प्रश्न
नरवाना से परीक्षा देने आए सतविंदर का कहना है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रश्न भी परीक्षा में पूछे गए थे जो आसान थे। करंट अफेयर्स से जी-20 जैसे प्रश्नों का भी जिक्र किया गया था। कई प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाए क्योंकि समय कम था जो रीजनिंग करने में बीत गया था।
मेरा पेपर काफी अच्छा गया-
जींद के ब्राह्मणवास गांव से परीक्षा देने आईं लक्ष्मी चहकते हुए बोलीं कि परीक्षा अच्छी गई। काफी समय से परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पेपर काफी हद तक अच्छा गया क्योंकि बहुत से प्रश्न पहले की परीक्षाओं में से आए थे। कुछ प्रश्न नए लगे, जिनके उत्तर देने में मुश्किल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें